उत्तराखंडखबरों की खबर

5000/-का ईनामी अभियुक्त गुजरात से किया गया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड चमोली आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
थाना पोखरी क्षेत्रान्तर्गत ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के मामले में चल रहा था फरार

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा फरार वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उचित वैधानिक कार्यवाही करने के आदेश के अनुपालन में थाना पोखरी पुलिस द्वारा ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के मामले में फरार चल रहे वांछित एवं ईनामी अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04.02.2022 को वादी भूषण शाह, निवासी-कस्बा पोखरी, जनपद-चमोली ने थाना पोखरी में तहरीर दी थी की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनकी दुकान भूषण ज्वैलर्स के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना पोखरी में मु0अ0सं0 02/22 धारा 380/457 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल निस्तारण व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा 01 एक अभियुक्त को दिनांक 21.02.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था,जबकि मामले में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी किये गये। दौराने विवेचना सर्विलांस सेल चमोली की टैक्निकल टीम द्वारा मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त तपेन्द्र बहादुर की (जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/रुपये-(पाँच हजार)का ईनाम घोषित किया गया था) मोबाइल लोकेशन सूरत गुजरात में पायी गयी,जिस पर पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तत्काल पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सूरत गुजरात रवाना किया गया। पुलिस टीम कुशल पतारसी सुरागरसी,अथक प्रयासों व सर्विलांस सेल चमोली की टैक्निकल टीम की सहायता से अभियुक्त तपेन्द्र बहादुर उर्फ तुल बहादुर पुत्र लाल बहादुर उर्फ गगन बहादुर, निवासी वार्ड न0 6, गुटू गांव पालिका चौकनी जिला सुरखेत आंचल भेरी नेपाल को सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
तपेन्द्र बहादुर उर्फ तुल बहादुर पुत्र लाल बहादुर उर्फ गगन बहादुर, निवासी वार्ड न. 6, गुटू गांव पालिका चौकनी जिला सुरखेत आंचल भेरी नेपाल।
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह (थानाध्यक्ष पोखरी)।
2. उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी
3. उपनिरीक्षक नवनीत भण्डारी (प्रभारी एस.ओ.जी. चमोली)।
4. कानि. महेन्द्र।
5. कानि.राजेन्द्र रावत (तकनीकि सहयोगी सर्विलांस सेल)।
6. कानि. संजय बलूनी(एस.ओ.जी. टीम

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button