उत्तराखंडखबरों की खबर

ठेकेदारों ने सिचाई खंड की ओर जारी निविदा पर जताया विरोध

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
शहर में ठेकेदारों ने सिचाई खंड की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए निकाली गई ई निविदाओं का विरोध किया है। मामले में पर्वतीय ठेकेदार संघ ने निविदाओं को निरस्तर करने की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि निकाली गई निविदाओं को जल्द निरस्त नहीं किया जाएगा तो ठेकेदार मजबूरन आंदोलन को बाध्य होगें
ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि बीते दिनों नाली निर्माण के लिए चार जाॅब बनाकर ई-टेंडर के माध्यम से निविदाएं निकाली गई है, इसमें छोटे-छोटे ठेकेदारों की ओर से प्रतिभाग करना संभव नहीं है। कहा कि विभाग की ओर से नालों की मापों को जोड़ते हुए एकल जॉब बनाया गया है। इससे साफ पता चल रहा है कि विभाग कुछ बड़े और बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। वहीं छोटे-छोटे ठेकेदारों की रोजी रोटी छीनने का काम किया जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button