भाजपा को मजबूत करने के विषय पर चर्चा कर वार्ता की

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल
बिजनौर, नहटौर। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया कार्यालय अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजनौर के नगर नहटौर में मौहल्ला ईदगाह तिराहा पर दिन सोमवार को संगठन मजबूत करने के विषय पर चर्चा कर वार्ता की है कार्यालय पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है इस दौरान पारस जैन छेत्रीय सोशल मीडिया सम्मलेन सह संयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाएं के लिय कई अनेक कदम उठाए है 16 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीके दोनों डोज सम्पूर्ण टीकाकरण 34 करोड़ के पार कर जनता को सुरक्षित रखने का भी कार्य सरकार ने किया इसके लावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,अल्पसंख्यक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना,विकास की पटरी पर दौड़ती भारतीय रेल,युवा कल्याण योजनाओं आदि के लाभ जन मानस तक पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा की सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है।भारत में मोदी सरकार द्वारा विकास की गंगा भई है।इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष गुलजार अहमद, टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, अरमान मंडल मुरादाबाद मीडिया प्रभारी टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, नरेंद्र चैनवाल मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, पारस जैन, सईद अहमद, आदि मौजूद रहें।


















