बदलते समाजिक परिवेश के साथ पुलिस की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही

उत्तराखंड उधम सिंह नगर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
बदलते समाजिक परिवेश के साथ पुलिस की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही है।
उत्तराखंड पुलिस एप्प को आज ही करें डाउनलोड और करें आसानी से रजिस्ट्रेशन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टी सी के आदेशानुसार जनपद उधम सिंह नगर में समस्त थाना क्षेत्रों में किया गया एप्प का प्रचार-प्रसार और महिलाओं गौरा शक्ति में शिकायत करने हेतु किया गया अवगत एवं जागरूक। “महिलाओं की सुरक्षा है हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। करें गौरा शक्ति में आसानी से शिकायत एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर में आसानी से उपलब्ध “उत्तराखंड पुलिस एप्प” आपको निम्नांकित सुविधाएं प्रदान करता है-
आपातकाल स्थिति में SOS बटन के प्रयोग से तत्काल पुलिस सहायता। एप्प के माध्यम से की जा सकती है ऑनलाइन शिकायत। ऑनलाइन, शिकायत का स्टेटस जान सकते हैं। एप्प के माध्यम से महिलाएं अपनी कानूनी अधिकारों की जानकारी कर सकती है हासिल। अपने नजदीकी पुलिस स्टेशनों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एप्प के माध्यम से कोई भी व्यक्ति पुलिस को अपराध के बारे में फोटो और वीडियो सहित शिकायत कर सकता है। जिलेवार सभी पुलिस अधिकारियों के नम्बर देखे जा सकते हैं। एप्प के माध्यम से सोशल मीडिया पर पेज से किया जा सकता है संपर्क एप्प से ही डायरेक्ट 112 पर की जा सकती है कॉल।नोट- पुलिस को झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है


















