नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

लापता इकलौते पुत्र की बरामदगी के लिए मां बाप थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक चक्कर लगा रहे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी, आरोपियों से पूछताछ करने से कतरा रही पुलिस

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर

नहटौर। करीब एक वर्ष से लापता इकलौते पुत्र की बरामदगी के लिए मां बाप थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुत्र का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी हैं। दुखयारे माँ बाप थाने में पुलिस से गुहार लगाकर दु:खी मन से घर लौट जाते हैं।आरोप हैं कि पुलिस सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें टरका देती हैं जबकि आरोपियों से पूछताछ करने से कतरा रही है। पिता ने कुछ युवकों पर पुत्र के अपहरण करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के गाँव टपरौला निवासी सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री, डीजीपी आदि विभिन्न अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बता है कि 01.06.2021 को उसके इकलौते पुत्र विशाल कुमार उर्फ रोहित 21 वर्ष को गांव का ही एक युवक बुलाकर जंगल ले गया था। जिसके बाद से विशाल लापता है। पीड़ित ने अपहरण करने की आशंका व्यक्त करते हुए नहटौर पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पता चला कि विशाल से गांव की एक महिला फोन पर अक्सर लम्बी बातचीत किया करती थी। वह अपने पुत्र की बरामदगी के लिए पुलिस से बार-बार मांग कर रहा हैं लेकिन पुलिस सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ करने को तैयार नहीं है। पुत्र को साथ ले जाने वाला खुलेआम घूम रहा हैं। उनका इकलौता सहारे का कोई अता पता नहीं है। थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक वह प्रार्थना पत्र देक चुकें हैं लेकिन गरीब की कोई सुनवाई होने को तैयार नहीं है। करीब एक वर्ष से पुलिस अधिकारियों के पास भटक रहें हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा हैं। इकलौते पुत्र का कोई अता-पता लग जाए इसी आस में हर दूसरे दिन थाने आते हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पुत्र की बरामदगी की माँग की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button