अफजलगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर डीसीएम ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित गांव आसफाबाद चमन के समीप गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर।
डीसीएम चालक घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। बीती रात नेशनल हाईवे 74 पर गांव आसफाबाद चमन के समीप गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली पंचर होने के कारण खड़ी थी। सहारनपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी जिसमें डीसीएम चालक उस्मान घायल हो गया। वही डीसीएम सहित टैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रिलीव कर दिया गया। वही डीसीएम चालक उस्मान गद्दे भरकर सहारनपुर से रुद्रपुर जा रहा था। उधर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।


















