बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

ईओ कौशल कुमार व जिला प्रदूषण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पॉलिथीन चेकिंग ने चलाया अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर आजमगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

अफजलगढ़। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर ईओ कौशल कुमार व जिला प्रदूषण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया।

पालिका की टीम ने दुकानदारों,फल ठेले वाले सहित विभिन्न स्थानों से सात किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की और पांच हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। बुधवार को डीएम बिजनौर के निर्देश पर ईओ कौशल कुमार व प्रदूषण विभाग के जीआरएफ अभिषेक राजपूत के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त रूप से पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया। ईओ कौशल कुमार ने अभियान के दौरान नगरवासियों से सिंगल यूज पॉलिथीन का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि बाजारों में खरीदारी के लिए अपने अपने घरों से थैला लेकर आएं तथा वही उन्होंने कहा जो पॉलिथीन आप ले जाते हैं उसमें खाना आदि भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक देते हैं जिसे गाय या अन्य कोई जानवर खा लेता है और बीमार हो जाता है यहां तक के उसकी मृत्यु भी हो जाती है पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है तो सभी आम जनमानस से अपील है कि पॉलिथीन का पूर्ण बहिष्कार करें वही पालिका टीम का सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर चैकिंग अभियान टीम में ईओ कौशल कुमार के आलावा प्रदूषण विभाग के जीआरएफ अभिषेक राजपूत, कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार, गजेन्द्र सिंह, यतीश राजपूत,नगर पालिका कर्मी रोबिन अग्रवाल, साबिर हुसैन, रोहिताश पंवार, रंजीत पंवार,कांस्टेबल विकास,बाबू कांस्टेबल,सचिन कुमार,जिले सिंह,शैलेंद्र कान्त तथा संदीप भुल्लर आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button