बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़शहर

जिलाधिकारी ने पालिका के कचरे के प्लांट के निरीक्षण में घटिया सामग्री लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त दिए आवश्यक दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। जिलाधकारी उमेश मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर समाधान दिवस में आने वाली है शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निवारण करने का निर्देश दिए बाद में जल निगम द्वारा तूखमापुर के निकट जल निगम द्वारा बनाए जा रहे पालिका के कचरे के प्लांट के निरीक्षण में घटिया सामग्री लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश। इस मौके पर कुल 16 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 3 शिकायतों का निस्तारण हो सका।


शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुये तहसील समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 3 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।इस अवसर में जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने तहसील समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता के आधार पर मौके पर जाकर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये जिससे शिकायत कर्ता संतुष्ट हो सके उन्होंने कहा कि शासन की भी यही मंशा है कि तहसील समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का समय से निस्तारण हो इसलिए तहसील समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और शासन की मंशा के अनुरूप समय से उनका निस्तारण करें समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह तथा एसडीएम शैलेंद्र कुमार व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ नगर के निकट गांव तुख्मापुर के समीप जल निगम द्वारा 5 करोड़ रुपये की लागत से बनवाये जा रहे नगर पालिका के कचरा निवारण (प्रोसिसिंग) प्लांट का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में ईंट सीमेंट आदि घटिया सामग्री लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। और कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ,एसडीएम शैलेंद्र सिंह , तहसीलदार अवनीश कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभसूचित , नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार सिंह , सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, विद्युत अभियंता , सीडीपीओ सोहनवीर सिंह , एबीएसए इंद्रजीत सिंह , बीडीओ ऋषि पाल सिंह सहित सर्किल के सभी थानों के थानाध्यक्ष वे सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button