एसपी ने किया पिंक चौकी का उद्घाटन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क धामपुर से अमित शर्मा
बिजनौर । एसपी बिजनौर दिनेश सिंह ने जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में कोतवाली के समीप नगीना चौराहे पर पहुंचकर नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया है। प्रयास अस्पताल डाक्टर दिनेश सिंह, परिलोक अस्पताल के डाक्टर बीके सिंह ,सुभाष चौहान द्वारा एसपी दिनेश सिंह को बुकें देकर सम्मानित किया गया है ।आपको बतादें कि पुलिस विभाग द्वारा जनता की सहायता के लिये नगीना चौराहे पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया है। जिसका नाम पिंक बूथ कस्बा चौकी रखा गया है। नवनिर्मित पुलिस चौकी को सजाया गया। तथा सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धामपुर मनोज सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, एसपी पुर्वी धर्म सिहं मार्छाल , सीओ धामपुर श्रीमति इंदू सिद्धार्थ, कोतवाल धामपुर माधौ सिंह बिष्ट, क्राइम इंस्पैक्टर अताह मौहम्मद, सब इंस्पैक्टर दिनेश सिंह, सुबोध कुमार, अजय कुमार, मुन्नी सिंह, डाक्टर एनपी सिंह, अमित अग्रवाल साड़ी वाले, चेयरमैन राजू गुप्ता , डाक्टर दिनेश सिंह ,सरदार सतवंत सिंह सलूजा, लाला नरेंद्र कुमार, भाजपा नेता सुभाष चौहान जिलापंचायत सदस्य, दिनेश सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें हैं।


















