भारतीय जनता पार्टी आने वाले सभी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर

नगीना । भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिश्नोई ने कहां है कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले सभी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है और इस बार पालिका से लेकर संसद तक के चुनाव मे जीत दर्ज करेंगे। जारी एक बयान में भाजपा नेता नीरज बिश्नई ने कहा है कि वर्तमान में भाजपा के सामने कोई दल नहीं है। मोदी और योगी ने हर चुनाव में विपक्ष को प्राप्त किया है जो पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और लग्नसीलता को दर्शाता है जिससे पार्टी जनों का मनोबल बढ़ा है उन्होंने कहा कि इसी वर्ष नवंबर दिसंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव में नगीना समेत जनपद के सभी 18 सीटों पर जीत का परचम लहराएंगे तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी इस बार कार्यकर्ताओं के बल पर और मतदाताओं के बल पर भारी जीत दर्ज कर जीत का इतिहास रचेंंगे। श्री विश्नोई ने आगे कहा है कि नगर पालिका चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव की अभी सही सभी तैयारियां करीब-करीब पूर्ण कर ली है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा सरकार योजनाओं और पार्टी की नीतियों को बिना कर प्रचार प्रसार करने में लगे हैं और नगर की भाजपा इकाई बूथ कमेटियां तक एकजुट है इसलिए आने वाले निकाय और सांसद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को कोई भी हरा नहीं पता चलेगा। श्री विश्नोई ने कहा कि भाजपा सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चल रही है और भाजपा हाईकमान ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था वह साकार हो रहा है और भाजपा सरकारों की उपलब्धियों से भाजपा की लोकप्रियता भी बढ़ रही है जिसस सपा बसपा कांग्रेस समेत सभी दल विचलित और परेशान हो रहे हैं और आने वाला समय भी विरोधी पार्टियों के दिए शुभ नहीं रहोगे होगा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मन और तन के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
















