सारथी फाउंडेशन समिति की एक बैठक सारथी के कार्यालय विमल कुंज में संपन्न हुई

हल्द्वानी । सारथी फाउंडेशन समिति की बैठक में संस्थापक/संयोजक नवीन पंत ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। सर्वप्रथम विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीबों संग दीवाली मनाने का निश्चय लिया गया। और सारथी संस्था को जनहित मे कैसे और मजबूती से आगे बढ़ाया जाए इस पर वार्ता हुई। संस्थान द्वारा जो भी कार्य किए जाएंगे वह सारे कार जनहित में होंगे और उसका फायदा समाज को मिलेगा यह सारथी फाउंडेशन समिति की सोच है इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा धरातल पर समाज हित के कार्य करने हैं एवं सुमित्रा प्रसाद ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे के कार्यों के लिए भी इसी तरह सहयोग देते हुए समाज के प्रति निष्ठावान कार्य
करने का सभी से निवेदन किया। संस्था द्वारा दिवाली का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, मनीष पंत, दीप्ति चुफाल, गिरीश चंद्र लोहनी, जाकिर हुसैन, राधा चौधरी, नीलू नेगी, दीक्षा पांडे पंत, संदीप भट्ट, संदीप बिनवाल, राजेश पंत, संतोष गौड़, आनंद आर्य, कृष्णा जोशी, गोविंद कश्यप, डी. एस नयाल, कैलाश बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
















