Uncategorized

पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर किया लूट का सफल खुलाशा, शत-प्रतिशत माल बरामदगी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

थाना रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर किया लूट के अभियोग का सफल अनावरण, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।गाज़ियाबाद से टैक्सी बुक कर रुडकी जा रही महिला से टैक्सी ड्राइवर ने की थी लूट, लूटे गये जेवरात , मोबाइल , अटैची व घटना में प्रयुक्त टैक्सी व चाकू बरामद।

जनपद मुजफ्फनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.10.2022 को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 01 लूटेरे अभियुक्त को सठेडी नहर पुल बैरियर से गिरफ्तार करते हुए 12 घण्टे के अन्दर थाना रतनपुरी पर पंजीकृत लूट के अभियोग (मु0अ0स0- 146/22 धारा- 392 भादवि) का सफल अनावरण किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06.10.2022 को वादिया द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उनके द्वारा जनपद गाजियाबाद से रुडकी के लिए गाडी(टैक्सी) बुक की गयी थी जिसका नम्बर UP16-FT-4567 था, जनपद मुजफ्फरनगर के सठेडी गांव के पास गाडी ड्राइवर द्वारा चाकू दिखाकर उनसे अंगूठी,चैन,मोबाईल, कपडों की अटैची व उनकी पुत्री से आई फोन 13 लूट लिया गया तथा गाडी लेकर फरार हो गया। वादिया की तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी तथा 12 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- अनिल धानुक पुत्र जय गोपाल निवासी इन्द्रा नगर कालोनी देवबन्द थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, हाल निवासी गली गोल चक्कर वहलोलपुर पुस्ते वाली गली थाना फेस-3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी- 01 अगूँठी पीली धातु, 01 चैन पीली धातु, 01 मोबाईल फोन एप्पल आईफोन-13, 01 अटैची लाल रंग, 01 मोबाईल फोन एप्पो, उपरोक्त सभी सामान अभियुक्त द्वारा वादिया व उनकी पुत्री से लूटा हुआ है तथा मु0अ0स0- 146/22 धारा- 392 भादवि से सम्बन्धित है। 01 अदद चाकू, 01 गाडी xcent न0 UP16-FT-4567 (लूट में प्रयुक्त)।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0स0- 146/22 धारा 392,411 भादवि थाना रतनपुरी, मु0अ0स0- 147/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रतनपुरी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- प्र0नि0 श्री मिथुन दीक्षित, उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह थाना रतनपुरी, उ0नि0 शिवराज तौमर थाना रतनपुरी, उ0नि0 रईस खाँन, का0 रवि कुमार थाना रतनपुरी, का0 मनीष हूण थाना रतनपुरी, का0 राजीव कुमार थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button