Uncategorized
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 300 लोगो को निशुल्क दवाइयां दी गई

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से अमित शर्मा की रिपोर्ट
धामपुर। श्री वेद प्रकाश शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शंकर मंडल में मोहल्ला बाडवान में लगाया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक मनोज शर्मा व इंजीनियर अनिल शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में डॉ आदित्य अग्रवाल, डॉ निश्चित कुमार, डॉ पुलकित माहेश्वरी, डॉक्टर अनिल दास ने लगभग 300 से अधिक मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया तथा 3 दिन की निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई। शिविर में सोवीर सिंह पुलिस वालों द्वारा फल वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर साहिल, संकेत अग्रवाल, नवनीत कुमार, इरफान अहमद, प्रकाश राव, गौरव चौहान, आनंद सैनी, मणिक चौधरी आदि का योगदान सराहनीय रहा।

















