Uncategorized

शारदा नगर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस कप्तान डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस, साइबर ठगी से बचने और जागरूक करने के लिए मनाया गया साइबर जागरूक दिवस, एक बेहतर पासवर्ड, सुरक्षा की पहली सीढ़ी, रचनात्मक रखें, समय समय पर बदलें- सब इंस्पेक्टर अलका राठी

सहारनपुर । पुलिस कप्तान डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें पुलिस विभाग के साइबर क्राइम व साइबर सेल थानों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शारदा नगर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में 6 अक्टूबर को साइबर जागरूकता दिवस के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें साइबर सुरक्षा जागरूकता दिवस के तहत इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और आनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें संबंधी जानकारी दी गई। जिसमे मुख्य रूप से मजबूत पासवर्ड, सॉफ्टवेयर अपडेट, साइबर जालसाजों की पहचान, फाइनेंसियल फ्रॉड से बचाव व सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के बारे में बताया गया।

साइबर क्राइम थाना से सब इंस्पेक्टर अलका राठी ने साइबर ठगी से बचने के लिए छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर एक कमज़ोर व आसान पासवर्ड ही साइबर ठगी का एक बड़ा कारण बनता है। जागरूकता के साथ साथ, एक मजबूत व रचनात्मक पासवर्ड बनाए यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता भी है तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके कंप्लेंट करें। मौजूदा समय में साइबर ठगी होना आम बात हो गई है। साइबर ठगी से जुड़े कई मामले रोजाना सामने आते है, कई बार साइबर ठगी का शिकार हुए लोग ये सोच कर कंप्लेंट नही करते की अब कुछ नही हो सकता, लोगो की इसी मानसिकता को दूर करने के लिए साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया और साथ ही साथ सहारनपुर पुलिस द्वारा इसके लिए हर माह के पहले बुधवार को अवेयरनेस कैंपेन भी चलाया जा रहा है। वही महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया की ज्यादातर साइबर क्राइम पैसों की अवैध उगाही को लेकर किये जाते हैं जिनसे थोड़ी सी सावधानी अपनाकर ही बचा जा सकता है I सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल एवं वेवजह के लिंक पर विजिट नहीं करने से साइबर अपराधों से काफी हद तक बचा जा सकता है I उन्होंने कहा की यदि किसी के साथ साइबर अपराध घटित हो भी जाये तो उसे तुरंत इसे नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और अपने नजदीकी थाने को सूचित करना चाहिए। साइबर क्राइम के दौरान तुरंत रिपोर्ट करने से कुछ हद तक ठगी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चौहान और पुलिस विभाग के साइबर क्राइम व साइबर सेल थाना के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button