बाहर घूम रहे रोहित के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की

नगीना। रोहित बाल्मीकि के बाकी हत्यारों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं करने को लेकर बाल्मीकि समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में भा.बा.ध.स. ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर बाहर घूम रहे रोहित के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
मंगलवार को भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज रजिस्टर्ड शाखा कालागढ़ के दर्जनभर पदाधिकारी मृतक रोहित बाल्मीकि के पैतृक निवास काजी वाला पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के मात पिता व अन्य परिजनों का ढांढस बांधते हुए उन्हें न्याय दिलाने और सभी आरोपियों को जेल भिजवाने का भरोसा दिलाया बाद में भावाथस के राष्ट्रीय संचालक सुरेश देवांतक, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार के संरक्षक में 3 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कोर्ट पहुंचकर एसडीएम शैलेंद्र कुमार की अनुपस्थिति में उनके आवास पर एक बाबू को सौंपा। जिसमें मृतक रोहित के बाकी बचे हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है मांग पत्र में 2 टुक चेतावनी दी गई है कि यदि शासन नहीं उपरोक्त तीनों मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया तो बाल्मीकि समाज एकजुट होकर सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में रवि नाराततक, पप्पू बाल्मीकि, संजीव कुमार, सुनील कुमार, पिंटू बाल्मीकि आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

















