Uncategorized

महाकाल भक्त मंडल ने रामलीला मंचन कर रहे सभी कलाकारों को किया पुरस्कृत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर रामलीला मैदान में रामचरितमानस पर आधारित रामकथा का मंचन कर रहे सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाकाल भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने कहा रामलीला भारतीय समाज की संस्कारशाला है। रामलीला सामाजिक सद्भावना व समर सत्ता का प्रतीक है। रामलीला देखने व सुनने मात्र से ही मनुष्य के पाप कट जाते हैं। हमें भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय निकालकर अपने परिवार सहित रामलीला अवश्य देखनी चाहिए। जिससे हमारी नई पीढ़ी संस्कारवान बने और भगवान राम के आदर्शो पर चलें। महाकाल भक्त मंडल द्वारा रामलीला में मंचन कर रहे सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया की रामलीला का मंचन कर रहे सभी कलाकारों ने अपने अभिनय व अदाकारी से रामलीला मंचन में जान फूंक दी। महाकाल भक्त मंडल ने रामलीला कमेटी का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया। पुरस्कृत करने वालों में पंडित चेतन शर्मा, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, रोहित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, रजत महिंद्रा, अर्पित मेहरा, राजा माहेश्वरी, ऋषभ, प्रदीप कुमार, देवेंद्र प्रजापति, पुलकित विश्नोई, सागर कुमार, आयुष्मान चंद्रा, तुषार अग्रवाल, अक्षय आदि रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button