Uncategorized

काशीपुर की रामलीला में श्री राम हनुमान मिलन व सुग्रीव मित्रता का दृश्य दिखाया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड उधम सिंह नगर केक काशीपुर में 115 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है

देवभूमि उत्तराखंड के काशीपुर शहर की ऐतिहासिक रामलीला के मंचन में कल रात्रि श्री हनुमान मिलन व सुग्रीव मित्रता का बहुत ही सुन्दर मंचन किया गया जिसमें दूर दराज से पहुंचे दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई। मंचन में श्री राम वह लक्ष्मण द्वारा मां सीता की खोज करते हुए किष्किंधा पर्वत की ओर पहुंचे जहां उनकी भेंट हनुमान जी से हुई। हनुमान जी ने ही वानर राज किष्किंधा के राजा सुग्रीव व श्री राम की मित्रता करायी गई जिसमें सुग्रीव द्वारा मित्रता होने पर प्रभु श्री राम को माता सीता की खोज के लिए भरोसा दिलाया कि माता सीता की खोज में वह पूरी वानर सेना के साथ हैं अगर उन्हें अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी तो वह उसके लिए भी तैयार है मित्रता के इस दृश्य को देख सभी दर्शक भावुक हो गए बहुत ही सुन्दर अभिनय के साथ मंचन किया गया।

भारत देश में विजयदशमी के अवसर पर हर वर्ष श्री राम की लीला का मंचन किया जाता है वहीं देवभूमि उत्तराखंड में भी इस वर्ष पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बड़ी ही आस्था के साथ गांव शहरों में श्री रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर शहर में रामलीला का बहुत ही सुन्दर मंचन किया जा रहा है जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्री राम की लीला का मंचन देखने पहुंच कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर शहर की रामलीला का मंचन 115 वर्षों से किया जा रहा है प्रभु श्री राम की असीम कृपा से ही यहां हर वर्ष स्थानीय जनता के पूर्ण सहयोग से भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि वह स्वयं इस रामलीला में 45 वर्षों से भगवान श्री राम की लीला मंचन में सेवा कर रहे हैं। कमेटी अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंच पर प्रभु श्री राम की अपार कृपा है जो भी रामलीला मंचन के समय सच्चे मन से कुछ भी मांगते हैं उसकी मन्नत अवश्य पूर्ण होती है। हर वर्ष हज़ारों लोग यहां मंचन देखने के लिए आते हैं व अपनी मन्नत मांगते हैं। काशीपुर शहर की ऐतिहासिक रामलीला मंच हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काशीपुर पुलिस का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है।रामलीला मैदान में कई स्टाल भी लगाए हैं व बच्चों के लिए झूले आदि की व्यवस्था की गई है।

हर वर्ष विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस वर्ष भी रामलीला कमेटी द्वारा जनता के पूर्ण सहयोग से बड़ी मेहनत और लगन के साथ विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने रामलीला मंचन देखने आए सभी भक्तो का आभार व्यक्त किया। रामलीला में कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल , स्वतन्त्र पैगिया,महेश चन्द्र अग्रवाल ,पुष्प अग्रवाल ,अनूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शरद मित्तल मुकेश कुमार एवं कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जनपद उधम सिंह नगर काशीपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button