शहर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर तोड़ी गौकशी करने वालों की कमर,किये कई गौकश गिरफ्तार

गौकशी करने वालों के खिलाफ पुलिस तो कर ही रही कार्यवाही लेकिन सामाजिक तौर पर भी समाज को करना होगा ऐसे गौकशी करने वालों का बहिष्कार एवं विरोध
मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा एवं किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंदर सिंह व शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा एवं उनकी टीम बड़ी तत्परता एवं गंभीरता के साथ अपराध को रोकने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहती है तथा रविंद्र सिंह व ललित शर्मा अपने लक्ष्य एवं उद्देश्य को पूरा करना भली भांति जानते हैं तथा ऐसे गोकशी करने वाले गोकशों पर कहर बनकर टूट भी रहे हैं।आज भी एक सराहनीय कारनामे को अंजाम देते हुए किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा वे उनकी टीम ने गोकशी करने वाले गोकशों को गौकशी के साजो सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।शहर कोतवाल आनंद मिश्रा वह किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एवं शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा का कहना है कि गोकशी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस तो कार्रवाई कर ही रही है लेकिन यह सामाजिक तौर पर भी इसका विरोध एवं बहिष्कार होना चाहिए क्योंकि यह ऐसी बुराई है जो समाज में बुराई लाकर समाज को खोखला बना रही हैं और रिस्तो में दूरियां पैदा कर रही हैं इस लिए पुलिस तो अपना काम बखूबी कर ही रही है लेकिन समाज का भी कर्तव्य है कि वह ऐसे गोकशी करने वालों के खिलाफ खड़े होकर पुलिस को सूचना देकर इस अपराध को खत्म करा सकती हैं। शहर कोतवाल आनंद एवं मिश्रा को मुखबिर की सूचना मिली की कुछ लोग गोकशी का काम कर रहे हैं जिस पर शहर कोतवाल आनंद मिश्रा ने तेजतर्रार हिरवी नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम को मुखबिर की बताई जगह खालापार चौकी क्षेत्र के जोहड वाली मस्जिद के पीछे वाली गली के एक मकान पर दबिश दी तप वहां पर गोकशी कर रहें अभियुक्तो को पुलिस टीम ने धर दबोच और गौकशी करने का साजो सामना सहित दो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।चौकी प्रभारी किदवईनगर रविन्द्र सिंह व उनकी टीम ने वांछित अभियुक्त 1 इस्लाम पुत्र हमीद व अफसर पुत्र इस्लाम निवासी गण जोहड़ वाली मस्जिद के पीछे वाली गली खालापार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण का मकान जोहड वाली मस्जिद के पीछे वाली गली खालापार कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर से मय 1 गोवंश पशु कटे हुए हिस्सों में व गोकशी के उपकरण व अदद दाव लोहा व अदद छुरी व 1अदद सुम्मी प्लास्टिक व जूट की रस्सी व 1 लकड़ी का गुटका आदि के साथ गिरफ्तार किया हैं।पकड़े गये अभियुक्तो के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

















