Uncategorized

जसपुर कोतवाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती ने नींद की गोलीया खा ली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद उधम सिंह नगर । उत्तराखंड के उधम सिंह नगर अंतर्गत जसपुर कोतवाली के न‍िलंब‍ित कोतवाल अशोक कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित युवती ने भारी मात्र में नींद की गोलिया खा लीं। गंभीर हालत में उसे पहले एनडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। गुरुवार को महिला का कथित तौर पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह कोतवाल पर लगाए आरोपों को वापस लेने की बात कह रही है। बीते मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने यौन शोषण के आरोप में जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया था। वहीं इस मामले की जांच सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी गई।

युवती ने अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उनके द्वारा जसपुर थाना प्रभारी पर पद का दुरुपयोग करने के तथा कथित आरोप लगाए गए थे। इस दौरान महिला ने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे। महिला ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी सौंपा था, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। अशोक कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं। बिना आग लगा धुआं नहीं उठता है कुछ ना कुछ तो ऐसा है जल्दी ही जांच में पता चल जाएगा कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।

जनपद उधम सिंह नगर जसपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

75% LikesVS
25% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button