Uncategorized

कोरोना बूस्टर डोज का विशेष केम्प सीएचसी में लगाया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भारत में कोरोना के 2.25 करोड़ से अधिक कोरोना के टिके लग चुके- प्रमोद चौहान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल

नगीना । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज के विशेष केम्प का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, पूर्व विधायक सतीश गौतम, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया।

गुरुवार को सीएचसी में केम्प का उद्घाटन करने के बाद जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोराना काल से लेकर अब कोरोना वेक्सीनेशन का काम सफलतापूर्वक चला। कुशल संचालन व स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयास से आज भारत में कोरोना के 2.25 करोड़ से अधिक कोरोना के टिके लग चुके है।आज हमने कोरोना वेक्सीनेशन में अच्छे अच्छे विकसित देशो को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने लोगो से कोरोना वेक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की अपील करते हुए कहा की लोग अपने व अपने परिवारजनो को कोराना वेक्सीन की बूस्टर डोज लगवाएँ। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ नवीन कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ मित्तल व शिवशंकर सक्सेना, मुकेश सैनी, नगर महामंत्री अरुण शर्मा, नगर मंत्री लवी मित्तल व मनोज टंडन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बलदेव सिंह, गर्वित चौधरी, ओमपाल सैनी, प्रहलाद कुशवाहा, केशव दीक्षित, सचिन शर्मा, चन्दशेखर पाल, बदर मुनीम आदि भाजपाई उपस्थित रहे। 

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button