700 से अधिक घरों को मिला परियोजना से लाभ

सिक्किम-ग्रामीण विकास ट्रस्ट, (कृभको, मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर, भारत सरकार)
सिक्किम में समग्र ग्रामीण विकास कार्यकर्म का एक साल पूरा।

सिक्किम के चौदह गांव में ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा किया गया बेहतरीन कार्य
सिक्किम के चौदह गावों में सामाजिक और आर्थिक उत्थान

ग्रामीण विकास ट्रस्ट एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जिसकी स्थापना 1999 में कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) द्वारा की गई थी, जो भारत सरकार का एक उद्यम है, जो गरीब और हाशिए के समुदायों, विशेषकर महिला आदिवासी आबादी की आजीविका में स्थायी सुधार लाने के लिए कार्य करता है।
सिक्किम के डिस्ट्रिक्ट घ्यालशिंग और सोरेंग के चौदह गांव में ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने एच डी एफ सी बैंक परिर्वतन के सहयोग से समग्र विकास कार्यकर्म का एक साल पूरा किया, इस एक साल में ट्रस्ट द्वारा बच्चो के लिए आंगनवाड़ी का नवीनीकरण से लेकर समार्ट क्लास रूम का निर्माण , फूलों का उत्पादन करना, बकरी पालन करना, इलाइची की खेती, प्राइमरी हेल्थ सेंटर नवीनीकरण, मुख्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाना, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए टैंक निर्माण जैसे सभी कार्य किए गए, स्थानीय निवासियों के वर्तमान, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए किए गए ये सभी कार्य सराहनीय है।
ग्रामीण विकास ट्रस्ट से नैशनल प्रोग्राम हेड तृप्ति खन्ना
सीनियर बिजनेस लीड शैलेश कोतरू, प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव जी और एचडीएफसी से विकाश कुमार की देखरेख में परियोजना को संचालित किया जा रहा है।
इस परियोजना ने विकास और आजीविका वृद्धि, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता और वित्तीय आजीविका विकल्प पैदा करके, लगभग साक्षरता के क्षेत्रों में अपने हस्तक्षेप के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। लगभग 700 से अधिक घरों को इस परियोजना से लाभ हुआ है।


















