खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

वसीम कुरेशी की राजनीति में एंट्री,राजनीतिक गलियारों में मचा भूचाल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर में अभिनेता सुनील शेट्टी
रिपोर्ट अमीन अहमद/बिजनौर

बिजनोर- हाल ही में अचानक बॉलीवुड की दुनिया से लौटे वसीम कुरेशी ने राजनीति में एंट्री मारकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा दिया है। वसीम कुरेशी ने राजनीति की शुरुआत करने से पहले बिजनौर के कस्बा नजीबाबाद को नई सौगात दी है। वसीम कुरेशी ने अपने निजी पैसों से नजीबाबाद कस्बे को एक एंबुलेंस भेंट की है। जिसका शुभारंभ भाजपा के कई दिग्गज नेता और फिल्मी एक्टर सुनील शेट्टी ने किया वसीम कुरैशी द्वारा दी गई एंबुलेंस को दुर्घटना होते ही तत्काल इस्तेमाल में लाया जा सके इसी को लेकर एक कार्यक्रम का नजीबाबाद में आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के चमकते सितारे अभिनेता सुनील शेट्टी व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की सुनील शेट्टी को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा जैसे बमुश्किल पुलिस ने भीड़ को संभाला हाल ही में नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे वसीम कुरेशी ने पिछले दिनों भी बॉलीवुड के कई सितारों को बुलाकर सुर्खियां बटोरी थी।

दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बिजनौर के नजीबाबाद निवासी फिल्म प्रोड्यूसर एवं भाजपा नेता वसीम कुरेशी ने नजीबाबाद को एंबुलेंस भेंट की है इसी को लेकर वसीम कुरेशी ने नजीबाबाद में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती सुनील शेट्टी ने सेलिब्रिटी के रूप में शिरकत की और भाजपा सरकार के राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की तथा बिजनौर जिले की भाजपा कि कई ऐसी हस्तियों ने शिरकत की जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सुनील शेट्टी के कार्यक्रम में पहुंचते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसे संभालना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती से कम ना था हालांकि पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के दौरान कार्यक्रम संपन्न हुआ अचानक वसीम कुरेशी की राजनीति में एंट्री धमाकेदार होने की वजह से स्थानीय नेताओं की नींद हराम हो गई फिलहाल नजीबाबाद निवासी वसीम कुरेशी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं बातचीत में वसीम कुरैशी ने बताया कि नजीबाबाद को मैं चुनाव जीत कर एक नई पहचान दूंगा फिलहाल वसीम कुरेशी ने एंबुलेंस देकर काफी सराहनीय काम किया है जिसकी क्षेत्र में लोग प्रशंसा कर रहे हैं अचानक राजनीति में आए वसीम कुरेशी ने चंद दिनों में फिल्मी जगत की सेलिब्रिटी हस्तियों को बुलाकर काफी सुर्खियां बटोर ली है जो इस समय नजीबाद की हर जवान पर वसीम कुरेशी का नाम सुनने को मिल रहा है वसीम कुरैशी का कहना है कि नजीबाबाद में सड़कें और पानी की व्यवस्था इतनी बेहतर नहीं जितनी होनी चाहिए फिलहाल वसीम कुरैशी का कहना है कि मैं खोखले वादे नहीं कर रहा हूं जल्द ही नजीबाबाद विकास की नाव में सवार होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button