मुख्यमंत्री घोषणाओं की कईं परियोजनाओं का अगले माह में हो सकता है उद्घाटन : उपायुक्त अनीश यादव।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की कईं परियोजनाओं का अगले माह के प्रारंभ में हो सकता है उद्घाटन : उपायुक्त अनीश यादव।
मुख्यमंत्री घोषणाओं की कईं परियोजनाओं का अगले माह के प्रारंभ में हो सकता है उद्घाटन : उपायुक्त अनीश यादव।
जनता को जल्द ही, करनाल-मेरठ रोड चौड़ीकरण प्रोजैक्ट, इंद्री में इंडोर स्वीमिंग पूल, कोहंड में रेलवे ओवर ब्रिज तथा घरौंडा में रेस्ट हाऊस विस्तारीकरण की मिलेगी सौगात : उपायुक्त अनीश यादव।
करनाल 27 जुलाई, उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में संकेत दिए कि कुछ परियोजनाएं उद्घाटन के लिए तैयार हैं और अगले माह अगस्त के प्रारम्भ में इनका उद्घाटन करवाया जा सकता है। उन्होंने मीटिंग में मौजूद भिन्न-भिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो घोषणाएं पैंडिंग थी, उन्हें स्पीडअप करके प्रोग्रेस में लेकर आएं और प्रोग्रेस में चल रही घोषणाओं को अगस्त-सितम्बर में पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन काम मुकम्मल होगा, इसकी इंतजार न करें, बल्कि समय से पहले काम को पूरा करवाकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दें, ताकि जनता को फायदा हो। काम में किसी तरह की अड़चन आ रही हो तो उसके लिए मुख्यालय को अर्ध-सरकारी पत्र भेजें।
जनता को जल्द मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात – समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने बताया कि करनाल-मेरठ रोड चौड़ीकरण का 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जल्द ही इसका उद्घाटन करवाएंगे। इसी प्रकार कोहंड-असंध रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का काम भी 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, जो जल्द मुकम्मल होगा। इसके अतिरिक्त घरौंडा में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह की विस्तार परियोजना का भी 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, एक लिफ्ट का ईश्यू है। उन्होंने अधिकारियों को इसे जल्द दूर करने की हिदायत दी।
इन्द्री स्थित राजकीय कॉलेज के परिसर में निर्माणाधीन इंडोर स्वीमिंग पूल का काम 31 अगस्त तक होगा पूरा- समीक्षा मीटिंग में उपायुक्त ने जानकारी दी कि इन्द्री (मटक माजरी) के शहीद उधम सिंह काम्बोज राजकीय महाविद्यालय में निर्माणाधीन इंडोर स्वीमिंग पूल के मुकम्मल होने का काम अंतिम चरण में है, फिनिशिंग चल रही है। आगामी अगस्त के अंत तक यह मुकम्मल हो जाएगा और फिर इसका उद्घाटन होगा।
निगदू में बस स्टैंड के निर्माण के लिए बजट की मिलेगी फाईनल अप्रूवल, नीलोखेड़ी बस स्टैंड की ड्राईंग मुख्य वास्तुकार को भेजी- उपायुक्त ने बताया कि निगदू में हरियाणा राज्य परिवहन का बस अड्डा बनेगा। इसके लिए 6 कनाल जगह एचएसएएमबी से रोडवेज को ट्रंासफर हो गई थी। बस अड्डा के लिए 2 करोड़ 34 लाख 44 हजार रूपये का फाईनल बजट की स्वीकृति प्रधान सचिव ट्रांसपोर्ट से जल्द मिलेगी। लोक निर्माण विभाग बस अड्डे का निर्माण करवाएगा। इसी प्रकार नीलोखेड़ी में बस अड्डे की ड्राईंग लोक निर्माण विभाग की ओर से चीफ आर्किटैक्ट को भेजी जा चुकी है। इसके बाद इसका एस्टीमेट बनेगा।
काछवा में नया पशु चिकित्सालय तथा कलामपुरा में तालाब का नवीनीकरण व शमशान घाट में शैड का होगा निर्माण – उपायुक्त ने बताया कि करनाल विधानसभा के गांव काछवा में पशु चिकित्सालय का भवन पुराव व अपर्याप्त हो गया था, अब यहां नया पशु चिकित्सालय बनेगा। उपायुक्त ने बीडीपीओ करनाल को निर्देश दिए कि इस कार्य का प्रस्ताव जल्द पंचायत से पास करवाएं ताकि आगे की कार्यवाही प्रारंभ हो। उन्होंने बताया कि कलामपुरा और पुंडरक में भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत कईं विकास कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। इनमें कलामपुरा में तालाब का सुधारीकरण, स्कूल के कमरों की छत तथा शमशान घाट में शैड का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार पुंडरक गांव में पाल चौपाल बनाई जाएगी।
हकीकत नगर स्थित कुष्ठ कालॉनी में बनेगा प्राईमरी स्कूल, गोंदर गांव में शिव मंदिर के साथ फाईव पोंड तालाब का काम होगा पूरा – उपायुक्त ने बताया कि करनाल की कुष्ठ कॉलोनी में प्राईमरी स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिए उपलब्ध शामलात जमीन पहले निगम के नाम होगी और फिर शिक्षा विभाग को ट्रांसफर होगी। इसी प्रकार गोंदर गांव में शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन फाईव पोंड प्रोजैक्ट का काम भी जल्द पूरा होगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम के गांव मदनपुर में 7 कनाल 6 मरला भूमि की गिरदावरी नगर निगम के नाम करवाई जाएगी। इसके बाद यह जमीन स्कूल को देंगे और इस पर विद्यालय का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि आईटीआई चौंक के पास आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह के निर्माण को लेकर मौजूदा स्थल से जुड़े जितने भी इश्यू थे, वे सभी जल्द पूरे होंगे। इसके बाद विश्राम गृह स्थल के लिए कुछ पुराने भवनों को डैमोलिश करने का काम किया जाएगा। बता दें कि इस स्थल पर 8 एकड़ जगह में 55 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह बनेगा।
कर्ण स्टेडियम में 6 बैडमिंटर कोर्ट और बॉक्सिंग हॉल का होगा निर्माण – उन्होंने बताया कि शहर के कर्ण स्टेडियम में 6 बैडमिंटन कोर्ट बनाई जाएंगी और 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बॉक्सिंग हॉल का निर्माण होगा। इन कार्यों का रफ एस्टीमेट बनकर तैयार हो गया है और नक्शे भी पास हो गए हंै, सरकार से बजट मांगा गया है जो जल्द ही प्राप्त हो जाएगा।
कुंजपुरा रोड पर मां सरस्वती द्वार, काछवा रोड पर स्वामी विवेकानंद द्वार तथा मुनक रोड पर कल्पना चावला द्वार के कार्य प्रगति पर, अगस्त में होंगे पूरे- समीक्षा बैठक में डीसी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की घोषणाओ के तहत शहर के अलग-अलग प्रवेश मार्गों पर 7 वैल्कम गेट बनाए जाने थे, जिनमें से मेरठ रोड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार, नमस्ते चौंक पर दानवीर कर्ण द्वार और बलड़ी बाईपास पर श्रीमद्भगवद्गीता द्वार मुकम्मल हो गए थे। अब कुंजपुरा रोड पर मां सरस्वती द्वार का कार्य 85 प्रतिशत, काछवा रोड पर स्वामी विवेकानंद द्वार का कार्य 40 प्रतिशत और मुनक रोड पर कल्पना चावला द्वार का कार्य 95 प्रतिशत तक हो चुका है। उन्होंने नगर निगम के एक्सईन से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बताया कि निर्माणाधीन द्वार के कार्य अगले माह अगस्त तक पूरे हो जाएंगे।


















