उत्तरप्रदेश

शहर कोतवाल,चौकी प्रभारी एवं शामली स्टैंड चौकी प्रभारी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के साथ साथ रख रहें उनका पूरा ध्यान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा व किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एवं शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के साथ साथ रख रहें उनका पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर खरी उतर रही मुज़फ्फरनगर पुलिस

मुज़फ्फरनगर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में एक बार फिर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही हैं।विदित हो कि कई सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान नंगे पांव जल लेकर चलने वाले इन शिवभक्तों का हौसला बढ़ाने के लिए मुज़फ्फरनगर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा व उनके अधीनस्थ किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने शामली स्टेंड चौकी निकट ईदगाह पर पहुंचकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आदेशों पर कावड़ यात्रा के मुज़फ्फरनगर शामली मार्ग पर पुष्ष वर्षा की तथा कावड़ भक्तो को फल भी वितरित की।तो वही शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने कहा कि शासन सरकार की प्राथमिकता में कावड़ यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराना है और पुणे रास्ते में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी ना हो का भी पूरा ख्याल रखा जायेगा इसे देखते हुए रोज आने वाले कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा।

जनपद मुजफ्फरनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button