सपा पूर्व जिला महासचिव सहित पांच जेल भेजे गए

सपा पूर्व जिला महासचिव सहित पांच जेल भेजे गए
सपा नेता की रिवॉल्वर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की गई
कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी
सदर कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया। सपा नेता की रिवॉल्वर भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। सदर कोतवाली के जलालपुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उन्हे सूचना मिली कि राजीव ढाबा हर्रा चौकी भूलभुलियापुर के निकट झगड़ा हो रहा है। वह मौके पर पहुंचे मौके पर उन्हें पी आर वी मौजूद मिली। कांस्टेबल दीपक ने उन्हें जानकारी दी कि पूर्व जिला महासचिव संजय दुबे के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। काफी देर से विवाद चल रहा है लेकिन दोनो पक्ष मान नहीं रहे हैं।
जीटी रोड भूलभुलियापुर में विनोद कुमार यादव का ढाबा है। उन्ही के बगल में सपा नेता संजय कुमार दुबे का प्लॉट है जहा वह ढाबा खोलना चाहते हैं। प्लाट पर श्री दुबे ने बिजली कनेक्शन करा लिया है लेकिन लाइन नहीं खिंची है। दुबे राजीव ढाबा से बिजली कनेक्शन लेना चाहते थे लेकिन विनोद ने लाइन डालने से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनो में मारपीट हो गई। संजय दुबे ने रिवॉल्वर निकाल ली। रिवॉल्वर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। उप निरीक्षक की तहरीर के आधार पर भूलभुलियापुर निवासी विनोद यादव, संदीप यादव, जेवा निवासी सपा नेता संजय दुबे, गोसाईदासपुर निवासी प्रशांत यादव व सपा नेता धर्मवीर पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जेल भेज दिया गया।
कल एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे संजय दुबे के हाथ में रिवॉल्वर दिखाई दे रही थी और उनके कपड़े फटे हुए थे।


















