उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नीलकंठ मेला क्षेत्रों का किया निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नीलकंठ मेला क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा नीलकंठ कावड़ मेला क्षेत्र के बेरियरों पार्किंग ड्यूटी प्वांइटों व स्थान घाट आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया
साथ समस्त अधिकारी कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वांइटों की जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करने हेतु बताया गया जिससे कि नीलकंठ_यात्रा पर आये शिव भक्त आसानी से अपने गंतव्य को प्रस्थान कर सके
किसी भी शिव भक्तों को कोई दिक्कत परेशानी हो तो तुरंत ही उत्तराखंड पुलिस से संपर्क करें उत्तराखंड पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर
उत्तराखंड हरिद्वार
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















