बस्ती हरैया में दिव्यांग शिक्षक से साथ नायाब तहसीलदार की गुंडई

बस्ती हरैया में दिव्यांग शिक्षक से साथ नायाब तहसीलदार की गुंडई
वहीं शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है नायाब तहसीलदार के खिलाफ और कांस्टेबल के ऊपर
विवादित जमीन की पैमाइश करने आए नायब तहसीलदार निखिलेश कुमार चौधरी ने विपक्षी से पैसे लेकर जबरदस्ती रिपोर्ट पर सिग्नेचर न करने पर दिव्यांग शिक्षक सत्येंद्र कुमार मारा थप्पड़ और साथी थाने के सिपाहियों में कांस्टेबल मयंक मिश्रा ने दिव्यांग शिक्षक को पीटा और धक्का-मुक्की की, जिसके बाद जिले के शिक्षकों में उबाल, सैकड़ों शिक्षकों किया कार्य बहिष्कार और जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व कप्तान को सौंपा ज्ञापन..!
अगर नायाब तहसीलदार निखिलेश चौधरी पर कार्यवाई न हुई तो बड़ा आंदोलन होगा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री तक जाया जाएगा।
ज्ञात हो ग्राम पिपरा काज़ी में स्थिति लगभग लगभग डेढ़ एकड़ में फैले 10 फीट गहरे गड्ढे पर कब्जे को लेकर दिव्यांग शिक्षक सत्येंद्र कुमार व गांव के ही दबंग ठाकुरों जिनमें विपिन सिंह, मदन सिंह, मनजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामचंद्र सिंह, जगदीश सिंह, लल्लू सिंह, राम गिरीश सिंह, अजय सिंह, पप्पू सिंह, श्याम सुंदर सिंह आदि से विवाद होगया इस गढे गांव के यादव बस्ती का पानी जाता है ये जमीन यादवों के मौके की है जिस जमीन को जबदस्ती विपक्षीगण ग्राम प्रधान वीरेंद्र चौधरी और ब्लाक प्रमुख हरैया योगेंद्र सिंह के सह पर जबर्दस्ती भक्ति कब्जा कर रहे हैं जिसकी पूर्व सूचना कई बार थानाध्यक्ष को दी गई पर थानाध्यक्ष ने भी पैसे लेकर हीला हवाली की और यह विवाद बढ़ता गया अब बारिश आने पर गांव का पानी रुकने लगा तो यह विवाद और बढ़ गया जिसमें विगत 10 दिन पहले इन लोगों ने रात में जेसीबी और डंपर लगाकर तकरीबन 100 डंपर मिट्टी डालकर आधा घंटा पार्टी दिया इसी इसी मामले को दिव्यांग शिक्षक ने जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया था कि गांव का पानी ना रुके और बारिश में लोग परेशान ना जिसके बाद दिव्यांग शिक्षक को परेशान किया गया जब व विपक्षियों से नहीं दबा तो उसे प्रधान वीरेंद्र चौदरी और ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह द्वारा भी डराया गया और तो प्रशासन का सहारा लिया गया जब व न्याय के लिए डटा रहा तो औचक निरीक्षण के नाम पर आए नायब तहसीलदार ने जबरदस्ती पूर्व में ही तैयार पेपर पर सिग्नेचर करवाना चाहिए जब शिक्षक ने मना कर दिया तो शिक्षक को थप्पड़ मारा और साथ आए पुलिसवालों से भी पिटवा या जिसमें जिसमें मयंक मिश्रा ने दिव्यांग शिक्षक को धक्का देकर गिरा दिया और उस को पीटा जिसको लेकर जनपद के शिक्षकों में उबाल आ गया और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक विद्यालय बंद कर कर जिले पर एकत्रित हुए और उन्होंने जिलाधिकारी कप्तान और बीएससी को नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया और यह भी चेताया कि अगर इस घूसखोर नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो हम इस मामले को लेकर न्यायालय और मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटाएंगे
नायाब तहसीलदार निखिलेश चौधरी को बर्खास्त करो
दिव्यांग शिक्षक सतेंद्र कुमार को न्याय दो
देखते हैं उच्च अधिकारी ऐसे नायब तहसीलदार पर और कांस्टेबल पर क्या कार्रवाई करते हैं या नहीं या फिर लीपापोती यह वक्त बताएगा उच्च अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की
बस्ती औरैया से
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















