उत्तराखंड

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय फैमिली प्लानिंग पखवाड़ा का फीता काटकर किया शुभारम्भ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने आज प्रातः जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय फैमिली प्लानिंग पखवाड़ा का फीता काटकर शुभारम्भ किया

जिलाधिकारी ने कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि विश्व की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसकी रोकथाम के लिए हमें परिवार नियोजन के तरीखों का प्रयोग करते हुए जनसंख्या को नियन्त्रित करें, ताकि हमारे समाज व देश के जो संसाधन है वे सभी संसाधन इस पीढ़ी के साथ साथ आने वाली पीढ़ी के भी काम आ सके। उन्होने आशा कार्यकत्रियों से सवांद भी किया। उन्होने कहा कि आशा कार्यकत्रियां परिवार नियोजन वाले शिविरों में अधिक से अधिक से लोगों को लाये। उन्होने कहा कि आशा कार्यकत्रियां ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करें जहां विगत कुछ समय में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है उन स्थानों पर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि लक्ष्य पूर्ण करने के साथ-साथ राष्ट्रहित में इसका लाभ मिलें। उन्होने कहा कि हमारा प्रथम दायित्व है कि जनसंख्या नियंत्रण हो एवं 1 बच्चे सें दूसरे बच्चे के बीच कम से कम 3 वर्ष का अन्तर अवश्य हो। उन्होने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को जो दायित्व दिये गये है उसका निर्वाहन बखूबी करेंगे इसका विश्वास है।
जिलाधिकारी ने में फैमिली प्लानिंग पखवाड़ा के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय लगे विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शुगर की जांच भी कराई।

उत्तराखंड जनपद
उधम सिंह नगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button