उत्तराखंड

जिला अधिकारी जुगल किशोर पंत ने अधिकारियों किया अलर्ट स्थिति से निपटने के लिए तैयार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिला उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी जुगल किशोर पंत ने संबंधित अधिकारियों को बरसात को देखते हुए अलर्ट कर दिया है हर समय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जनपद में हो रही बरसात के दृष्टिगत आज जिला आपदा कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होने तहसीलवार बरसात की स्थिति का जायजा लिया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदी-नालों में जलभराव एवं जनपद में हो रही बारिश के जलभराव की स्थिति से निपटनें के लिए अपने पूरे संसाधनों के साथ अलर्ट मोड पर रहे। काशीपुर में हो रही अधिक बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने काशीपुर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने काशीपुर उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि अपने अधीनस्थों को अलर्ट मोड पर रखने व बरसात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की निगरानी रखने के लिए निर्देशित करें। उन्होने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। उन्होने बताया कि जनपद में स्थापित सभी बाढ़ चैकियों में प्रर्याप्त मात्रा में कार्मिक तैनात है, जिनके द्वारा लगातार क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। उन्होने बताया कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरफ, एसडीआरएफ आदि रेस्क्यू टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी परिस्थितियों से निपटा जा सके।

जनपद उधम सिंह नगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button