उत्तराखंड

सांप ने काटा,जब झाड़ फूक से नहीं बनी बात फिर ऐसे बची जान,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड: देहरादून 12 वर्षीय किशोर को सांप ने काटा, जब झाड़ फूक से नहीं बनी बात फिर ऐसे बची जान,
यहां 12 साल के किशोर को सोने के समय सांप ने काट लिया । जब किशोर की हाल ज्यादा बिगड़ी तो परिवार जन लेकर पहुंचे हॉस्पिटल

जानकारी के अनुसार देहरादून कालसी के एक 12 साल के किशोर को घर में रात करीब 12 बजे सोते समय सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे झाड़ फूक करने वाले के पास पहुंचे । लेकिन जब बालक की जान पर बन आई तो परिजन अगले एक दिन एक बजे अस्पताल लेकर पहुंचे । बेहोशी की हालत में किशोर को अस्पताल लाया गया, उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। एक दिन उपचार के बाद अब किशोर के स्वस्थ्य होने की उम्मीद जग गई है
सांप के काटने का इलाज उपलब्ध है, इस दौरान घबराएं नहीं
वहीं बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अशोक कुमार ने कहा कि सांप के काटने पर झाड़ फूंक न कराए। एक घंटे के भीतर अस्पताल लाया जाए तो बचने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। सांप के काटने का इलाज उपलब्ध है, इस दौरान घबराएं नहीं। क्योंकि इससे हार्ट अटैक भी हो सकता है अंधविश्वास के चक्कर में ना पड़े और सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे ताकि आपके अपने की जान बचाई जा सके अपनों के लिए अपने बहुत अनमोल होते हैं इसलिए बिना समय गवाएं तुरंत ही हॉस्पिटल पहुंचे
उत्तराखंड देहरादून
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button