उत्तराखंड

उत्तराखंड के अपराध व महिला सुरक्षा मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ, साईबर अपराध व महिला सुरक्षा मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश

अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा भ्रमण पर सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक द्वारा गार्द की सलामी‌ ली गई।

पत्रकारों के साथ की प्रेस वार्ता-

सलामी के पश्चात् जनपद के पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की गई। वार्ता में चारधाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, पुलिस लाईन में प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने की बात कही गयी।

पुलिस लाइन में लिया सम्मेलन-

तत्पश्चात् डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमॉयू परिक्षेत्र नैनीताल एवं प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की उपस्थिति में जनपद के पुलिस अधि0/कर्मचारियों का पुलिस लाईन में सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन का संचालन ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा किया गया।

समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए किया निर्देशित

सम्मेलन में उपस्थित सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं कर्मचारीगणों से समस्याएं सुनी गई व समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिसमें महानिदेशक द्वारा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया। डीजीपी ने सभी अधि0/कर्म0 को ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा दी साथ ही कहा कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो गलत काम करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मेडल अब रैैंक या उम्र नहीं, बल्कि काम देखकर दिया जाएगा। सभी शिकायतकर्ताओं, यात्रियों एवं आम जनमानस से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती-

उन्होंने कहा वर्तमान ड्रग्स, साईबर ठगी, महिला सुरक्षा एक चुनौती का विषय है ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही की जाए। साईबर अपराध पर चिंता जताते हुए बताया कि आमजन मानस की जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं, साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाय।

डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक कुमॉयू परिक्षेत्र ने कहा कि डी0जी0पी0 महोदय द्वारा पुलिस कल्याण हेतु किये गये लगातार प्रयास से अवगत कराते हुए उनके द्वारा पूर्व में जारी किये गये व्हाट्सअप नम्बर पर अपनी समस्याओं से सीधे संवाद किये जाने हेतु भी अवगत कराया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

उक्त सम्मेलन के दौरान डी0जी0पी0 उत्तराखण्ड महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेमा ऐठानी पीआरओ एसएसपी अल्मोड़ा सहित, म0आ0 मीनाक्षी पाण्डे महिला थाना, का0 चालक डायल 112 कैलाश काला एवं का0 मोहन बोरा साईबर सैल अल्मोड़ा को प्रशस्ति पत्र एवं उनके द्वारा लिखी गयी बुक खाकी में इंसान
पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

यह लोग रहें उपस्थित-

उक्त सम्मेलन में विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, तपेश कुमार चन्द पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत, राजीव कुमार टम्टा पुलिस उपाधीक्षक संचार, जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन के अतिरिक्त सभी थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारी के साथ अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आईरा वार्ता के लिए राजेश सिंघल की रिपोर्ट

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button