उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर देश विदेश से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देवभूमि चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है वहीं यातायात पुलिस ने भी अपनी कमर कस रखी है

देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु लोग पहुंच रहे हैं कोविड-19 की वजह से 2 वर्षों चार धाम यात्रा ना होने के कारण इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई है जिस कारण उत्तराखंड सरकार व पुलिस प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर ली थी जिसमें यात्रा को लेकर किसी प्रकार की असुविधा ना हो लेकिन क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से कहीं-कहीं यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है व श्रद्धालुओं के चार धाम यात्रा में रुकने को लेकर भी काफी दिक्कतें आ रही है जिस कारण सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा में आने की अनुमति नहीं है उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्रीमान अशोक कुमार जी द्वारा सभी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराकर यात्रा करने की अपील की गई थे परंतु कुछ श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के ही यात्रा में आ रहे हैं जिस कारण सड़कों पर वाहनों की वजह से घंटों तक जाम स्थिति बन जाती है वही हरिद्वार पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करके जान खुलवाना पड़ रहा है वही नगर के कुछ आश्रम एवं होटल स्वामियों द्वारा श्रद्धालुओं से भारी किराया वसूला जा रहा है बसों व अन्य गाड़ियों को आश्रम वह होटल के बाहर ही पार्किंग करा दिया जा रहा है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं व घंटों जाम की स्थिति बन रही है और तो और हरिद्वार की गलियों में जो भी आश्रम होटल हैं वहां भी भारी वाहनों की पार्किंग बनी हुई है हालांकि स्थानीय पुलिस को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुधारने को लेकर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुधार दिया गया है वही लगातार लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है ताकि जागरूक होकर सुरक्षित चलें और दूसरों का भी ध्यान रखें

देवभूमि उत्तराखंड से आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए राजेश सिंघल की रिपोर्ट

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button