AIRA NEWS NETWORK – खजुराहो हवाई अड्डे में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा , केंद्रीय गृह खेल एवं युवा कल्याण मंत्री निशिथ प्रमाणिक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, विदित हो पन्ना में आयोजित सांसद ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में सम्मिलित होने के पश्चात आज खजुराहो हवाई अड्डे पहुंचे जहां से सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी एवं केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक दिल्ली के लिए रवाना हुए ।
खजुराहो हवाई अड्डे में नेहरू युवा केंद्र के श्री अरविंद यादव जी के द्वारा मंत्री महोदय एवं सांसद जी का स्वागत किया गया , इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं बच्चे उपस्थित रहे ।
आज खजुराहो एयरपोर्ट में भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अवधेश यादव, भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश गौतम, दिलीप अहिरवार, अशोक दुबे, नितेश द्विवेदी, जिला मंत्री संजय रैकवार , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार एवं पुष्पेंद्र अवस्थी, चंदला विधायक प्रतिनिधि श्री महेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


















