पंजाब
Trending

अमृतसर के BSF हेडक्वार्टर में अंधाधुंध गोलीबारी : जवान ने अपने ही 4 साथियों की हत्या कर सुसाइड किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई है और 1 गंभीर रूप से घायल है। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते हुए उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग करने वाले जवान की पहचान बटालियन 144 के कॉन्स्टबेल सत्यप्पा एसके के रूप में हुई है। फायरिंग की वजह ड्यूटी का विवाद बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, खासा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन 144 के जवान नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान बटालियन 144 के कॉन्स्टेबल सत्यप्पा एसके गुस्से में तमतमाते हुए आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बताया गया है कि सत्यप्पा ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। इस घटना से हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया। मेस में गोलियां चलाकर सत्यप्पा ने अपने 4 साथियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक जवान राहुल गंभीर घायल हो गया।

सत्यप्पा इतने पर भी नहीं रुका। अपनी सर्विस कम्बाइन लेकर मेस से बाहर भागा और लगातार गोलियां चलाता गया। अंत में पकड़े जाने के डर से सत्यप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। चार जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि कॉन्स्टेबल सत्यप्पा और 1 अन्य घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। सत्यप्पा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गुरु नानक देव अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल कॉन्स्टेबल का इलाज अभी चल रहा है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।आईजी बॉर्डर आसिफ जलाल गुरु नानक देव हस्पताल में घायल जवान निहाल सिंह और राहुल का हाल चाल जानने के लिए पहुंचे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button