Sensex leaps last 10k points at fastest pace ever these are the 10 earning stocks do you have varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock Market) अब तक अपने नए रिकाॅर्ड पर है. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 60,000 के आंकड़ें को पार कर गया. यह बेंचमार्क इंडेक्स (Benchmark index) इस वर्ष जनवरी में 50,000 पॉइंट के बाद अभी तक की सबसे अधिक तेजी से 10,000 पॉइंट बढ़ा है. निफ्टी 50 भी टेक स्टॉक्स में रैली की मदद से 18,000 पॉइंट के निकट कारोबार कर रहा है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) गुरुवार को 261.73 लाख करोड़ रुपये के साथ अभी तक के हाई पर पहुंच गया था.
निवेशकों की हुई जमकर कमाई
2001-02 में 6 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक के मार्केट कैप से 2010-11 में 68,39,083 करोड़ रुपये और अब 2,61,73,374 करोड़ रुपये तक बेंचमार्क इंडेक्स ने इनवेस्टर्स की वेल्थ (Investors wealth) में शानदार बढ़ोतरी की है. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेंसेक्स (BSE Sensex) का कोविड के दौरान यह उपलब्धि हासिल करना हैरान करने वाला है और यह तेजड़ियों के लिए अच्छा संकेत है जिनका मार्केट पर पूरा नियंत्रण है.
हालांकि, इसके साथ ही एक्सपर्ट्स ने इनवेस्टर्स को सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है. मार्केट का वैल्यूएशन बहुत अधिक बढ़ गया है और अन्य इमर्जिंग मार्केट्स की तुलना में यह लगभग 80 प्रतिशत के प्रीमियम पर है. इस लेवल पर मार्केट का बरकरार रहना मुश्किल होगा.
ये भी पढ़ें- जानिए Amazon की ‘गुप्त’ वेबसाइट के बारे में जहां आधी से भी कम कीमत पर मिलते हैं सामान, देखें डिटेल्स
इन कंपनियों के शेयर्स ने मारी बाजी
जैसा कि इस बाजार 50,000 अंक से 60,000 अंक तक पहुंचा है. इस दौरान कई कंपनियों के शेयर्स में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. टाॅप पांच लाभार्थियों में दो गैर-बैंक ऋणदाता, एक स्टील कंपनी, एक राज्य के स्वामित्व वाला बैंक और एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी शामिल हैं.
हालांकि, सेंसेक्स के 50,000 अंक से 20 फीसदी की बढ़त में सबसे बड़ा योगदान इंफोसिस (30 फीसदी ऊपर), रिलायंस इंडस्ट्रीज (19 फीसदी ऊपर), ICICI बैंक (30 फीसदी ऊपर) का रहा है.
ये भी पढ़ें- आपको भी है पैसों की दिक्कत? तो फ्री में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई, जानें कैसे करें स्टार्ट?
ये रहे कमाई वाले शेयर्स (multibagger stock)
1. Bajaj Finserv Ltd. के शेयर में अब तक 105% तेजी आई.
2. Tata Steel Ltd. में अब तक 98% की बढ़त है.
3. Bajaj Finance Ltd. में अब तक 54% की तेजी है.
4. State Bank Of India (SBI Stock)में इस साल अब तक 53% की बढ़त देखने को मिली है.
5. Tech Mahindra Ltd. के शेयर में अब तक 52% की तेजी आई है.
इसी तरह Titan Company Ltd. के शेयर में 39% की तेजी, Ultratech Cement Ltd. के शेयर में 37%, HCL Technologies Ltd. का शेयर 34% और Sun Pharma और NTPC Ltd. का शेयर क्रमश: 32% – 31% की तेजी से बढ़ा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: BSE Sensex, Business news in hindi, Multibagger stock 2021, Share market, Stock market, Stock market today, Stock return, Stock tips
Source link


















