बिज़नेस

Earn money from 5 Equity Funds which gave 119 times profit as 1 lakh convert into 1 2 crore rupees check details achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. अगर आप बड़ी पूंजी इकट्ठी करने के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं तो तमाम साधनों के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (Equity Mutual Funds) भी बेहतर विकल्‍प साबित हो सकते हैं. कई ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड हैं, जिनमें लंबी अवधि (Long Term Investment) में निवेशकों को शानदार मुनाफा मिला है. हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे ही इक्विटी फंड्स के बारे में, जिसमें लंबी अवधि के लिए पैसा लगाने वाले निवेशक मालामाल हो गए. इन स्कीमों में 20 साल के दौरान सालाना 23.8 से लेकर 27 फीसदी का मुनाफा मिला है. इनमें पैसा लगाने वाले लोगों की पूंजी में 20 साल के भीतर 72 से 119 गुना तक की बढ़त देखने को मिली है.

Nippon India Growth fund
तगड़ा मुनाफा देने वाले इक्विटी म्‍यूचुअल फंड्स क इस सूची में निपन इंडिया ग्रोथ फंड (Nippon India Growth fund) का नाम सबसे ऊपर है. ये देश की सबसे पुरानी मिडकैप स्कीमों में से एक है. रिलायंस म्‍यूचुअल फंड्स (Reliance MF) ने इसकी शुरुआत 1995 में की थी. वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, इसने पिछले 20 साल में सालाना आधार पर 27 फीसदी रिटर्न दिया है. इस आधार पर फंड में लगाए गए पैसे 20 साल में 119 गुना बढ़ गए हैं. आसान शब्‍दों में समझें तो 20 साल पहले अगर आपने इस स्कीम में 1 लाख रुपये लगाए होते तो ये आज 1.2 करोड़ रुपये हो जाते.

ये भी पढ़ें- Gold Price Today: चांदी में 1300 रुपये से ज्‍यादा की बड़ी गिरावट, सोना 45 हजार रुपये के नीचे पहुंचा, देखें नए भाव

Franklin Prima ने किया मालामाल
फ्रैंकलिन प्रिमा (Franklin Prima) ने पिछले 20 साल में निवेशकों को सालाना आधार पर 26.1 फीसदी का रिटर्न दिया है. ये एक मिडकैप स्कीम है. इसकी शुरुआत 1993 में हुई थी. आज से 20 साल पहले इस स्कीम में लगाए गए 1 लाख रुपये आज 1.03 करोड़ रुपये हो चुके हैं.

ICICI Pru के फंड ने दिया तगड़ा रिटर्न
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्‍नोलॉजी फंड (ICICI Prudential Technology fund) एक सेक्टोरल फंड है. इसने भी पिछले दो दशक में निवेशकों को शानदार कमाई कराई है. इस दौरान इसने सालाना आधार पर 24 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड में 2001 में लगाए गए 1 लाख रुपये आज 74.2 लाख रुपये हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Indian Economy के लिए बड़ी राहत! प्रमुख 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्‍त में 11 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ा

एसबीआई के दो फंड ने कराई शानदार कमाई
एसबीआई मैगनम ग्‍लोबल फंड (SBI Magnum Global fund) ने भी 20 साल में सालाना आधार पर 24 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड की शुरुआत 1994 में हुई थी. आज से 20 साल पहले अगर आपने इस फंड में 1 लाख रुपये डाले होते तो आज 74.2 लाख रुपये बन गए होते. वहीं, एसबीआई कॉन्‍ट्रा (SBI Contra) फंड ने 20 साल में सालाना आधार पर 23.9 फीसदी रिटर्न दिया. ये फंड 1994 में शुरू हुआ था. इस फंड में 20 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये अब 72.2 लाख रुपए हो चुके हैं.

**(डिस्‍क्‍लेमर – लेख में बताए गए फंड्स हमारी निवेश सलाह नहीं हैं. निवेश का फैसला करने से पहले किसी सर्टिफाइड एडवाइजर की सलाह जरूर लें.)

Tags: Business news in hindi, Earn money, Earn money from home, Equity scheme, Investment and return, Mutual funds, Reliance industries, Sbi

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button