बिज़नेस

Multibagger Stock packaging sacks company stock increased by 17000 percent and made Rs 1 71 crore of 1 lakh rupees achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. पैकेजिंग के लिए बुने हुए बोरे और बुने हुए कपड़े बनाने वाली कंपनी गोपाला पॉलीप्‍लास्‍ट के शेयर (Gopala Polyplast Stock) को सालभर पहले तक पेनी स्टॉक में गिना जाता था. कंपनी के स्‍टॉक ने पिछले एक साल के भीतर निवेशकों को बंपर मुनाफा (Bumper Return) कमाकर दिया है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) पर 29 अक्टूबर 2020 को कंपनी के स्‍टॉक का भाव (Share Price) 4.51 रुपये था, जो 29 अक्‍टूबर 2021 को बढ़कर 772 रुपये हो गया है. इस दौरान इसने निवेशकों को 17,000 फीसदी का ताबड़तोड़ मुनाफा (17,000 Percent Return) दिया है.

कितना कंपनी का बाजार पूंजीकरण?
गोपाला पॉलीप्‍लास्‍ट का स्टॉक 19 अक्टूबर 2021 को बीएसई पर 1,286.95 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 790 करोड़ रुपये है. अगर एक साल पहले किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किए होंगे तो आज बढ़कर 1.71 करोड़ रुपये हो चुके होंगे. इस पेनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. हालांकि, निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि पेनी स्टॉक अस्थिर होते हैं. ऐसे में केवल ज्‍यादा जोखिम सहने की क्षमता रखने वाले निवेशकों को ही ऐसे शेयरों में निवेश करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- क्रिप्‍टोकरेंसी Ether ने छुआ सर्वोच्‍च स्‍तर, Bitcoin पहुंचा 62 हजार डॉलर के पार, जानें Shiba Inu का हाल

निवेशक किन बातों का रखें ध्‍यान?
पेनी स्टॉक जितनी तेजी से बढ़ता है, उतनी ही तेजी से गिर भी सकता है. गोपाला पॉलीप्‍लास्‍ट के शेयरों में पिछले एक महीने में 11 कारोबारी सत्र के दौरान 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा, जबकि 9 बार इसमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट भी लगा है. इस कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी. कंपनी पैकेजिंग के लिए बुने हुए बोरे और बुने हुए कपड़े बनाती है. इनका इस्तेमाल अनाज, सीमेंट, केमिकल्स, फर्टिलाइजर, शुगर जैसी इंडस्ट्री में पैकेजिंग के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें- International Flights नवंबर 2021 के आखिर तक नहीं भरेंगी उड़ान, चेक करें डिटेल्‍स

BoB के पास है कितनी हिस्‍सेदारी?
कंपनी का नियंत्रण मुख्य रूप से प्रमोटरों के पास है. इनके पास कंपनी की 92.83 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं, सिर्फ 7.17 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर के पास है. बैंक ऑफ बड़ौदा इस कंपनी की सबसे बड़ी पब्लिक शेयरहोल्डर है. बैंक के पास कंपनी के 5.12 लाख शेयर यानी 5 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं, विदेशी संस्‍थागत निवेशकों (FIIs) के पास कंपनी की 0.23 फीसदी हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ठीक दो दिन बाद हो जाएगा बंद, अगर 1 नवंबर से अपने स्‍मार्टफोन पर चलाना है ऐप तो क्‍या करें?

कैसा रहे हैं कंपनी के तिमाही नतीजे?
गोपाला पॉलीप्‍लास्‍ट को जून 2021 तिमाही में करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. वहीं, पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 1.46 करोड़ का नुकसान हुआ था. हालांकि, मार्च 2021 तिमाही में कंपनी ने 17 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. जून 2021 तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई. इसके बावजूद कंपनी मुनाफे में नहीं आ पाई. जून तिमाही में कंपनी को 10.59 करोड़ की आमदनी हुई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कोविड लॉकडाउन के चलते शून्य रही थी.

Tags: Business news in hindi, How to earn money, Multibagger stock, Multibagger stock 2021, Stock Markets

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button