बिज़नेस

Start disposable product unit business with Rs 3 lakh investment earn monthly 2 lakh check how varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप भी कोई ऐसा बिजनेस तलाश (Start own business) रहे हैं जिसे शुरू करने में पैसे भी कम लगे और सरकार भी कुछ मदद कर दें. तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही बिज़नेस (business idea) के बारे में जिससे शुरू करने के लिए आपको केवल 2 से 3 लाख रुपए के इन्‍वेस्‍टमेंट की (small investment business)जरूरत है. आइए आपको बताते हैं कैसे आप डिस्पोजेबल प्रोडक्ट्स की यूनिट (disposable product unit business) लगा सकते हैं और इससे आपको कितनी कमाई हो सकेगी.

बता दें कि डिस्‍पोजेबल कैटरिंग प्रोडक्‍ट की मांग अर्बन और रूरल दोनों में होती है. रूरल एरिया में अधिकतर पेपर प्‍लेट की मांग होती है. इसके लिए छोटी मशीनों से काम किया जा सकता है. पेपर कप-प्‍लेट ऑटोमैटिक मशीन का बाजार में प्राइस 2 से 3 लाख रुपए के बीच है. मशीन लेने के बाद आपको रॉ मटेरियल खरीदना होता है इसके बाद आप काम शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! किसानों को 10वीं किस्त में 2000 की जगह मिलेंगे 4000 रुपए, जानिए कैसे?

जानें कितनी होगी कमाई?
मैन्‍युफैक्‍चरिंग शुरू करने के बाद आपको मार्केटिंग भी अच्‍छी करनी होगी जिससे आप हर जगह अपने माल को इंट्रोड्यूस करा सकें. थर्मोकॉल के की प्‍लेट को ही अगर मॉडल माने तो एक किलोग्राम रॉ मटेरियल से 300 प्‍लेट तैयार होती हैं. एक किलो थर्मोकॉल का मटेरियल 200 से 250 रुपए प्रति किलोग्राम मिलता है जबकि, प्‍लेट की बिक्री 200 से 300 रुपए प्रति 100 प्‍लेट होती है.

इस तरह कम से कम अगर आप दिन में 1 हजार प्‍लेट भी बनाते हैं तो 60 से 80 हजार रुपए महीना होता है. इसमें से खर्च निकालकर मुनाफा देखें तो शुरूआती समय में 50 हजार रुपए महीना तक कमा सकते हैं. माल तैयार होने के बाद जो वेस्‍टेज बचती है वह भी रिसाइक्लिंग के लिए 50 फीसदी प्राइस पर बिक जाती है.

कंपनियों व रेस्‍टोरेंट से करार कर बढ़ा सकते हैं बिजनेस
थर्मोकॉल के अलावा पेपर कप व बॉउल बनाने की मशीन भी 3 लाख रुपए तक में मिल जाती है. बाजार में कॉफी और कोल्‍डड्रिंक्‍स के लिए पेपर कप व गिलास का इस्‍तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर आप रेस्‍टोरेंट या कंपनियों से करार करने में सक्षम हैं तो उनके लेबल के साथ माल तैयार कर आप सप्‍लाई कर सकते हैं. इस तरह आप लंबे समय तक और सुनिश्चित कमाई का स्रोत तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- काम की बात: 1 नवंबर से होने वाले हैं 5 अहम बदलाव, आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर, देखें डिटेल

सरकार भी करती है सपोर्ट
सरकार प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत 90 फीसदी तक लोन देती है. खादी ग्रामोद्योग में भी डिस्‍पोजेबल कैटरिंग प्रोडक्‍ट मेकिंग व्‍यवसाय को लिस्‍ट किया गया है. इन सभी योजनाओं में व्‍यवसाय करने के लिए आपको 90 फीसदी तक लोन मिलता है. खादी ग्रामोद्योग व अन्‍य कई योजनाओं में लोन राशि पर देय ब्‍याज पर सब्सिडी का प्रावधान भी मौजूद है. इस प्रोजेक्‍ट को 25 फीसदी तक सब्सिडी भी दी जाती है.

Tags: Business at small level, Business ideas, Business news in hindi, Earn money, How to earn money, Starting own business

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button