
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बाद और ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे आखिर ये किसे विक्की कौशल आंख मार रहे हैं.
इंस्टा पर शेयर किया आंख मारने वाला वीडियो:
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंख मारने वाला वीडियो शेयर किया है. इस छोटे से वीडियो में विक्की कैमरे पर देखकर आंख मार रहे हैं.
आखिर किसे आंख मार रहे विक्की?
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आखिर विक्की किसे आंख मार रहे हैं. इस वीडियो में एक्टर ब्लैक कलर की हुडी पहने हुए हैं और कैमरे पर देखकर आंख ब्लिंक कर रहे हैं. जिसे देखकर ये तो साफ नहीं हो रहा कि एक्टर किसे आंख मार रहे हैं लेकिन इतना जरूर है कि विक्की ने ये वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है.
वैलेंटाइन डे पर कैटरीना के लिए लिखा था ये पोस्ट:
इससे पहले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना कैफ के लिए वैलेंटाइन डे पर एक पोस्ट लिखा था. इस पोस्ट के साथ विक्की ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें विक्की और कैटरीना कैफ एक साथ काफी खुश नजर आए. इस तस्वीर को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा था- ‘तुम्हारे साथ, हर दिन प्यार का दिन है.’


















