बीकानेर – पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा राज्य सरकार के द्वारा गोचर , औरण के कब्जाधारियों को पट्टे जारी करने के निर्णय के खिलाफ बेमियादी धरना 44 वे दिन राज्य सरकार व जिला स्तर के आला अफसरों के माथ विडियो कॉन्फ्रेसिंग व जिले के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद प्रशासन की और से लिखित सहमति बनने पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का धरना समाप्त हो गया ।
भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ . नीरज के पवन व जिला कलक्टर भगवती प्रसाद जिला पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता दिनांक 24 फरवरी को की गयी । स्थानीय विन्दुओं पर सहमति बनने के उपरान्त अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रह विभाग जयपुर , प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग एवं शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा कर 10 विन्दूओं पर कार्यवाही की जानी प्रस्तावित की गयी ।


















