बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

जैविक गुड उत्पादन इकाई की स्थापना हेतु भूमि पूजन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर – नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत चयनित गांव बादशाहपुर, विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत जैविक गुड उत्पादन इकाई की स्थापना हेतु भूमि पूजन जिला कृषि अधिकारी/ जिला परियोजना समन्वयक (डास्प), डॉ अवधेश मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी जीतेंद्र कुमार, महाप्रबंधक मै. शील बायोटेक लिमिटेड नई दिल्ली, सहायक लेखा अधिकारी राकेश कुमार सिंह, यूपी डास्प द्वारा लाभार्थी कृषक रोशन सिंह की जमीन पर किया गया।

जैविक गुड़ उत्पादन इकाई की स्थापना की कुल लागत 22 लाख रुपये है तथा इस पर अनुदान 6लाख 67हजार रुपये है। इकाई पर बैंक द्वारा लोन भी दिया जाता है। इकाई की स्थापना में लाभार्थी का न्यूनतम 10% हिस्सेदारी ही होती है। नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जैविक पद्धति से उगाई जा रहे गन्ने से गुड़ बनाने में ना केवल परियोजना से आच्छादित कृषको सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि अच्छी गुणवत्ता का जैविक गुड़ व शक़्कर भी तैयार किया जा सकेगा।

स्थापना के अवसर पर परियोजना अंतर्गत गठित हर हर गंगे फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार एवं निदेशक मंडल के साथ-साथ परियोजना से जुड़े हुए समस्त एलआरपी, लाभार्थी कृषक जगदीश सिंह, सतीश सिंह, वीर सिंह, रेखा देवी, प्रशांत कुमार, घसीटा, सीताराम, रामगोपाल, प्रवीण कुमार, सुखबीर, सुभाष आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों द्वारा जैविक पद्धति से उगाई जा रही गेहूं, सरसों एवं गन्ने की फसल का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुझाव भी किसानों को दिए गए।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button