महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

नगीना – पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक में महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की और शिव भक्त कावड़ियों के सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।
बुधवार को थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सी.ओ. सुमित शुक्ला ने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सजग व चौकस है तथा नगर में तिराहों व चौराहों के अतिरिक्त कांवड़तियों के गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गो पर कांवड़तियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों व सभी मुख्य मंदिरों के आसपास भी पुलिस बल मौजूद रहेगा।
सी.ओ.ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर बिजली व पानी की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से कांवड़तियों के आने जाने के मार्गो की जानकारी लेते हुए कावड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के संबंध में सुझाव भी लिये उधर बैठक में मौजूद कांवड़ सेवा समिति के नंद किशोर कालरा व उनके साथियों ने सी.ओ. से श्री कृष्ण गौशाला पर कांवड़ सेवा शिविर लगवाने व भंडारे का आयोजन किये जाने की मांग की तथा कांवड सेवा शिविर न लगवाने पर विरोध स्वरूप बाजार बंद करने की धमकी भी दी।
इस पर सी.ओ ने कहा कि इस मामले में वे कुछ नहीं कर सकते तथा इस मामले में वह लोग एस.डी.एम से वार्ता कर मामले का हल निकालने का प्रयास करें। बैठक में थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे , क्राइम प्रभारी कपिल कुमार ,एस आई अजय कुमार सहित सभी दारोगाओं के अतिरिक्त पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद्र गप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई, सभासद गोपाल शर्मा, पवन कालरा, मनोज कुमार, लवी मित्तल, अशोक कुमार , घनश्याम सेठी, प्रहलाद कुमार, मुकेश अरोड़ा , प्रदीप मल्होत्रा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






