
AIRA NEWS NETWORK – घर पर ताला लगाकर मंदिर पूजा अर्चना के परिवार के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरों ने 3 लाख की नकदी सहित लाखों रुपए का कीमती सामान जेवरात सहित चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरी गया सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार नृपेंद्र कुमार धामपुर तहसील में मोहरिर के पद पर कार्यरत है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में नरेंद्र ने बताया कि बीते दिनों वह परिवार सहित साईं मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे। लौट कर देखा तो घर की पिछली खिड़की तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश कर लिया तथा बेटी के शादी के लिए जोड़ा गया दहेज का सामान तीन चैन सोने की, चार अंगूठी सोने की, एक जोड़ी कुंडल, सोने के कुर्ला, चांदी पाजेब, चांदी की टीका, सोने का एक झुमका सोने का तीन लाख कैश सहित करीब 7 लाख का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















