मुजफ्फरनगर – एक बार फिर प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई रतनपुरी राकेश कुमार शर्मा व उनकी टीम ने गौकशी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके अंजाम तक पहुंचाया है। विदित हो कि प्रभारी थानाध्यक्ष रतनपुरी एसएसआई राकेश शर्मा की लाजवाब कार्यप्रणाली कहें की उन्होंने लगातार सराहनीय कारनामो को अंजाम देते हुए अपराधियों के खिलाफ अपराध उन्मूलन अभियान को सख्ती के साथ चलाया हुआ है और इसी का नतीजा यह हैं कि रतनपुरी क्षेत्र के अपराधियों के हौसले टूटे हुए है।
लेकिन कुछ ऐसे असमाजिक तत्व होते हैं जो सुधरने का नाम नही लेते और बदनामी का काम कर पुलिस के हाथों जेल जाते हैं। आज भी प्रभारी थानाध्यक्ष रतनपुरी एसएसआई राकेश शर्मा के नेतृत्व में एस आई रईस खान, एस आई चतर सिंह आजाद व एस आई शिवराज तोमर व उनकी टीम ने ऐसे लोगो की कमर तोड़ी है जो गौकशी जैसे अवैध कारोबार को अंजाम देते थे।
थाना रतनपुरी पुलिस टीम ने शातिर गौकशी करने वाले अभियुक्त को यूसुफ के खेत के पास से गौकशी करते हुए आसिफ उर्फ ढोलू को नंगला गांव के कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया हैं। तथा वही गेंगस्टर के मामले में वांछित चले आ रहें अभियुक्त शारुख पुत्र हबीब निवासी ग्राम नगला थाना रतनपुरी जिला मुज़फ्फरनगर को उसके मकान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।थाना रतनपुरी पुलिस ने दोनों शातिर गोकशों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजा
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















