अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल सवार युवक की मौके ही मौत

अफजलगढ़ – राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल सवार युवक की मौके ही मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की देर रात में गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप पैदल सवार युवक शिवम कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव आलमपुर गांवड़ी थाना अफजलगढ़ अपने घर से सामान लेने जा रहा था
जैसे ही गांव आलमपुर गांवड़ी के किनारे हाइवे पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें पैदल सवार युवक शिवम कुमार की मौके ही मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया पुलिस ने रतन सिंह पुत्र छोटे सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक के चाचा रतन सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही है।


















