अफजलगढ़ में विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव के अन्तर्गत प्रशासन ने निकला फ्लैग मार्च

अफजलगढ़ – नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह,सीओ सुनीता दहिया,कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस टीम व अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ नगर व क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला
कोतवाली प्रांगण से शुरू हो हुआ फ्लैग मार्च नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए ग्रामीण क्षेत्र की ओर रवाना हो गया। मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह,सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया,कोतवाल मनोज कुमार सिंह,एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा,कस्बा इंचार्ज टेकराम सिंह के नेतृत्व में स्थानीय विधानसभा सीट के दूसरे चरण में मतदान कराने को लेकर पुलिस टीम व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को साथ लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च कोतवाली अफजलगढ़ प्रांगण से शुरू होकर मौहल्ला बेगम सराय,नायक सराय,गौहर अली खां,होली चौक,पीएनबी चौराहे, कालागढ़ मार्ग,जसपुर तिराहे से होते हुए ग्रामीण क्षेत्र की ओर रवाना हो गया। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने कोविड 19 के नियमों का पालन करने को कहा और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कोई भी प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। अवसर पर सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया के अलावा कोतवाल मनोज कुमार सिंह,एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा,कस्बा इंचार्ज टेकराम सिंह, एसआई अनोखेलाल गंगवार, एसआई प्रवीण कुमार मलिक, एसआई विनित कुमार,कांस्टेबल राहुल चौधरी,सनोज चौहान,विजय तोमर आदि मौजूद रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















