AIRA NEWS NETWORK – देवरिया थाना बरहज में नियुक्त महिला आरक्षी अलका त्रिपाठी की नज़र छोटे बच्चों पर पड़ी जो इस भीषण सर्दी में छोटे छोटे बच्चे नंगे पैर, बिना गर्म कपड़ों के ऐसे ही घूम रहे थे। महिला कांस्टेबल अलका ने बाजार से गर्म कपड़े, गर्म इनर, गर्म कैप जूते चप्पल खरीद कर अपने हाथों से बच्चों को पहनाकर मानवता का फर्ज अदा किया।
महिला आरक्षी अलका त्रिपाठी ड्यूटी के साथ-साथ सदैव गरीबो, बुजुर्गो, बच्चों व जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहती है वही और अलका त्रिपाठी का कहना है हमने इंसानी रूप में जन्म लिया है हमें प्रत्येक मनुष्य को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए चाहे वह किसी तरीके से भी हो मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं जिन लोगों को ईश्वर भगवान ने सक्षम बनाया है कृपया वह आगे आएं गरीब मदद करें मदद उस व्यक्ति की करें जिसे आवश्यकता हो महिला आरक्षी अलका त्रिपाठी आपके मानवतापूर्ण कार्य को कोटि-कोटि नमन
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन व आईरा वार्ता परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है और आपसे आशा करता है निकट भविष्य में भी आप इसी तरह मानव सेवा करती रहेंगी ।


















