ब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्यों का किया आहवान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्यों का आहवान किया कि जिले के प्रसिद्ध कवि दुष्यंत, स्वत्रंता सेनानीयों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के कार्याें को समाज के सामने लाएं ताकि जनसामान्य जागरूक और प्रेरित हो कर सामाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि जिले के बहुत से ऐसे लोग निश्चित रूप से होंगे जिन्होंने देश और समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, परन्तु उनका कार्य प्रकाश में नहीं आ सका, ऐसी विभूतियों को चिन्हित करते हुए समाज के सामने लाने का कार्य भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनका समाज मे दिया गया योगदान आमजन के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।


जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज पूर्वाहन 11ः00 बजे कलेक्टेªट सभागार में वरिष्ठ नागरिक संगठन (पंजी०) बिजनौर द्वारा प्रकाशित पत्रिका सांध्य ज्योति स्मारिका का विमोचन करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।


जिलाधिकारी ने “सांध्य ज्योति स्मारिका“ का विमोचन करते हुए कहा कि जिला बिजनौर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कण्व आश्रम, विदुर कुटी, बैराज पीली डेम को विकसित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि इसी के साथ साहित्य, कला, इतिहास, स्वतंत्रता आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों के कार्याें को संकलित करने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि उनके गौरवपूर्ण कारनामों को आमजन के सामने लाया जा सके। उन्होंने बताया कि बिजनौर क्लब को समाज के लिए हितकारी बनाने के लिए भी कार्य योजना बनाई गई है, ताकि स्थानीय लोगों के सर्वागींण विकास में अपना योगदान दे सके। उन्होंने आहवान किया कि वरिष्ठ नागरिक समिति अपने स्तर से बिजनौर की ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने में सहयोग करे ताकि जिला प्रशासन एवं जनसहयोग के माध्यम से बिजनौर को सांस्कृतिक स्तर पर देश एवं विदेश स्तर पर चमकाया जाना सम्भव हो सके।


इस अवसर संगठन की महासचिव डा० चन्द्रप्रभा गौतम, मीडिया प्रभारी महावीर सिंह जिघांला, डा०शोभा शर्मा, ईश्वर चन्द्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, एस०पी० रस्तोगी, राममोहन सिंह, सुरेश कुमार राजपूत, डा० सुरेश चन्द्र तोमर, उमारानी, एम०पी० सिंह, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, ठाकुर जसवंत सिंह अध्यक्ष, हरपाल सिंह, डा० आर सी० नारंग आदि ने भाग लिया

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button