
AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के मंगोलपुर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव घर के पास घेर में मिला । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जुट गई।
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंगोलपुरा का है जंहा के रहने वाले रावेंद्र की पत्नी स्वाति देर रात टॉयलेट के लिए गई थी काफी देर तक जब स्वाति नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की घर के पास बने घेर में महिला का शव पड़ा मिला महिला का शव देख कर लग रहा है की देख महिला की हत्या की गई हो। महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं । साथ ही महिला के परिजन महिला का एक कुंडल और शॉल भी मौके से गायब बता रहे है।
परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
सौरभ अग्रवाल की रिपोर्ट


















