उत्तरप्रदेश
Trending

संपत्ति के लालच में सगे भाइयों ने की भाई की गला दबाकर हत्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गोंडा – कुतुबपुर गांव के मजरे गोड़ियनपुरवा के रहने वाले श्यामनाथ उर्फ चिंटू की हत्या उसके सगे भाईयों ने संपत्ति की लालच में गला दबाकर की थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है सगे भाईयों ने हत्या के बाद उसके शव में आग लगा दी थी इसके बाद कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था पुलिस ने आज दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है


बताते चलें कि कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के मजरा गोड़ियन पुरवा के रहने वाले श्यामनाथ उर्फ चिंटू (36) का शव 30 दिसंबर की रात तकरीबन आठ बजे उसके घर के कमरे में बिस्तर पर जला पाया गया था तथा चिंटू के कमरे के दरवाजे का बेलन बाहर से बंद पाया गया था तथा परिवार के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था वहीं दूसरी तरफ इस मामले में श्यामनाथ उर्फ चिंटू के बड़े भाई अमरनाथ ने गांव के छह लोगों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट में चिंटू की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है

हत्या के मामले की तफ्तीश के दौरान चिंटू के भाई अमरनाथ से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने अपने भाई गुड्डूूलाल उर्फ यदुनाथ और रामनाथ उर्फ ननकू के कहने पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अमरनाथ ने जिन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी घटना से दो दिन पहले गुड्डूूलाल और रामनाथ झगड़ा हुआ था दोनों मिलकर गांव के छह लोगों को हत्या के मुकदमे में फंसाने के लिए उनके नाम दर्ज कराए थे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुड्डूू लाल व रामनाथ को संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए तथा उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को आग लगाकर दरवाजे का बेलन बाहर से बंद कर दिया था प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button